6:36 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी रामलीला मैदान में गणेश जन्म और नारद मोह लीला ने बांधा समां, आज रात होगा राम सहित चारों भाइयों का जन्म।

उझानी (बदायूं) 12 अक्टूबर ।

नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कल से शुरू हुई रामलीला के पहले दिन वृंदावन से आई प्रसिद्ध मुकेश हरी रासलीला मंडली के कलाकारों ने गणेश जन्म और नारद मोह की लीला का रोचक मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गणेश जी के जन्म के अलौकिक दृश्य और नारद जी के अहंकार व मोह भंग की कथा को कलाकारों ने इतने जीवंत अंदाज में पेश किया कि पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। नारद मोह की लीला में हास्य और सीख का ऐसा संगम रहा कि दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि आज रात रामलीला मंच पर राजा दशरथ के घर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाइयों के जन्म की भव्य लीला का मंचन किया जाएगा। अयोध्या में बधाई उत्सव के दृश्य के लिए मंच को विशेष रूप से सजाया गया है।

इस मौके पर कमेटी के मनमोहन शर्मा, अरविंद शाक्य, धनसुख अग्रवाल, विजय गोपाल वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। मंचन कर रहे भगवान का स्वरूप बने कलाकारों का अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कार्तिक अग्रवाल व संदीप सक्सेना के साथ पूजन कर आरती उतारी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.