बिसौली :भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद बदायूं की तहसील स्तर मासिक पंचायत तहसील परिसर बिसौली में जिसमें मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव जिलाध्यक्ष रहे पंचायत का संचालन रामलखन यादव एडवोकेट युवाजिलाध्यक्ष ने किया पंचायत में किसानो की प्रमुख समास्याओ के बारे बिचार विमर्श किये तथा समस्त समास्याओ का निस्तारण संबंधित विभाग जल्द कैसे कराया जाये उसकी रणनीति तैयार की गई तथा 16 अक्टूबर जिला मुख्यालय पर होने बाले गन्ना मूल्य के लिए धरना प्रदर्शन
के लिए भी बिचार विमर्श कर रणनीति तैयार की गई किसानो की प्रमुख समास्याओ है कि पूरी तहसील में खाद-बीज की दुकानों पर डीएपी की कालाबाजारी कर रहे है तथा दुकानदारों की मनमानी चरम पर है तथा किसान अपनी फसलों को बोने के लिए खाद की किल्लत से जूझ रहे है वहीं दुकानदार इसका फायदा उठाते हुए किसानों की जेब पर डाका डाल रहे है जबरन लकेज लेने का दबाव स्थानीय किसानों का आरोप है कि नगर के खाद-बीज भण्डार के दुकानदार डीएपी के साथ जबरन लकेज अतिरिक्त दवाइयां या उत्पाद थमा रहे है यदि कोई किसान इन अनुपयोगी दवाओं को लेने से मना करता है तो उसे यूरिया देने से साफ इनकार कर दिया जाता है किसानों का कहना है कि डीएपी के कट्टों के ऊपर कट्टे गोदामों में भरे पड़े है लेकिन उन्हें देने के बजाय दुकानदार स्टॉक छिपा कर ब्लैक में बेच रहे है मजबूरी में ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर किसान जयपाल सिंह, ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा मैं दुकान पर डीएपी लेने गया था लेकिन मुझे डीएपीनिर्धारित रेट से अधिक ब्लैक में दिया गया साथ ही दुकानदार ने जबरन एक ऐसी दवाई भी थमा दी जो मेरे किसी काम की नहीं है किसानों को सरेआम पागल बनाया जा रहा है प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल हैरानी की बात यह है कि सरेआम हो रही इस लूट की जानकारी के बावजूद सम्बन्धित विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है किसानों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही दुकानदारों के हौसले बुलन्द है डीएपी के साथ अनुपयोगी दवाइयां और उत्पाद खरीदने का दबाव खाद की थान पर थान होने के बावजूद किसानों को उपलब्ध न कराना निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर यूरिया की कालाबाजारी मजबूरी में आर्थिक शोषण झेल रहे क्षेत्रीय किसान किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि खाद-बीज भण्डारों पर तुरन्त छापेमारी की जाए और कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आवारा गोवंश की समास्या व बिजली की सप्लाई की समास्या है युवाजिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा सम्बन्धित विभाग जल्द कार्रवाई अम्ल नही लाई गई तो संबंधित विभाग में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बंधित बिभाग की होगी किसान पंचायत में उपस्थित हुए जिलाउपाध्याक्ष जयपाल जिलाउपाध्याक्ष रामचंद्र जिलामहासचिव तहसील अध्यक्ष रामचंद्र ब्लाक अध्यक्ष आसफपुर चन्द्र पाल ब्लाक अध्यक्ष बिसौली संजीव ब्लाक महासचिव आसफपुर प्रेमपाल बाबूराम बीरसिह वीरपाल चन्द्र पाल महेंद्र शिशुपाल लाखन राजपाल प्रधान रामदास आराम सिंह रामपाल भुवनेश कुमार बिजेंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित हुए




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com