उझानी (बदायूं), 12 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ स्थित एक निजी स्कूल में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। कार्यालय के गेट पर लगा लोहे का जंगला काटकर चोर अंदर घुसे और नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर घटना का पता चला। प्रबंधक ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एमएम.एस. एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक समीर बानू पुत्र मोहम्मद शाह निवासी अब्दुल्लागंज ने चौकी प्रभारी अब्दुल्लागंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया। 12 अक्टूबर की सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो कार्यालय के गेट पर सुरक्षा के लिए लगा लोहे का जंगला कटा हुआ मिला।
चोर जंगला काटकर कार्यालय में घुसे और वहाँ रखा -एक एलईडी टीवी,एक इन्वर्टर,एक बैटरी,नकद 95,000 रुपये चोरी कर ले गए।
प्रबंधक ने बताया कि इस घटना से विद्यालय को भारी आर्थिक क्षति हुई है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com