5:56 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

अग्रसेन महोत्सव में बिखरी प्रतिभा की चमक, मेधावियों का सम्मान, एकजुटता का लिया संकल्प।

तीन दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का रंगारंग समापन।

उझानी (बदायूं) 12 अक्टूबर ।

महाराजा अग्रसेन के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच तीन दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का बीती रात धमाकेदार समापन हो गया। अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में देर रात तक चले सांस्कृतिक धमाल में बच्चों के डांस ने ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

एपीएस इंटरनेशनल और जीडी गोयनका स्कूल के बच्चों की ग्रुप डांस प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच से प्रतीक चिन्ह देकर हौसला बढ़ाया गया।

मंच से अनिल तुलस्यान, अजित गोयल, संजय मित्तल, रीता तुलस्यान, नीरज गोयल, अवनीश गोयल, अभिषेक बंसल, सारिका मित्तल, दीपक सिंघल, सुरभि गोयल, मनीष गोयल, उदय सिंघल, रिया गोयल, निखिल अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, शुभम् गोयल, बृजेन्द्र गोयल, रमेश बंसल, जया अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। सांत्वना पुरस्कार एपीएस स्कूल के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने दिए, जबकि मेधावियों को अखिलेश गोयल ने सम्मानित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों विपिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल का सम्मान पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सेवा समिति अध्यक्ष बृजेन्द्र गोयल, प्रवीण मित्तल, अमोल गोयल, विष्णु गोयल ने किया।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री *विमल कृष्ण अग्रवाल* ने समाज को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा – महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया-एक ईंट से समाज खड़ा किया था। आज समाज में बिखराव नहीं, एकजुटता चाहिए। याद रखो – बंटे तो घटे, और एक रहे तो बढ़े। युवाओं को व्यापार के साथ संस्कार से भी जोड़ना होगा, तभी समाज का भविष्य सुरक्षित है।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा सुनीता बंसल, निशा गोयल, शालिनी सिंघल, राजकुमार बंसल, मधूसूदन गोयल, अमित मित्तल, गौरव गर्ग, अश्विनी गोयल, राकेश जिंदल, केशव गर्ग, बीरेन्द्र गर्ग सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.