उझानी (बदायूं), 12 अक्टूबर।
एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को एस्सेल किड्स FUN FIESTA 2026 के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती आशा रानी ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के 58 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी, जल संरक्षण और रक्तदान जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुति देकर देशभक्ति और सामाजिक संदेश दिया। किसी ने झांसी की रानी बनकर देशभक्ति जगाई तो किसी ने जल बचाने और रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश दिया।

विजेता बने ये नन्हे सितारे-
प्रथम: रेयांश, तेजस्वी, तृषा।
द्वितीय: मिफ्रा, शान्वी, डिम्पल।
तृतीय: अद्वय, अदीना फातिमा, अनाया।
सांत्वना: सुधाकर, मिशिका अग्रवाल, अथर्व राजपूत।
निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि आशा रानी, पूजा यादव, प्रियंका साहू, प्रियंका माथुर और रितिका शर्मा रहीं। समापन पर मानसी मिश्रा ने आभार जताया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मंच पर आत्मविश्वास के साथ आना भी बड़ी उपलब्धि है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, अक्षय सक्सेना, पूजा यादव, गुंजन महेश्वरी, रितिका शर्मा सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com