उझानी (बदायूं) 12 अक्टूबर।
नगर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा से पहले सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बिल्सी रोड स्थित अवंतिका वाटिका में प्रबंधिका धनवती देवी सरस्वती बालिका आवासीय इंटर कॉलेज की प्रबंधक अंजू चौहान द्वारा आयोजित *पूज्य श्री मज्जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्राचार्य जी महाराज* की भागवत कथा से पूर्व बाजार कलां मोहल्ला स्थित बिहारी जी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई।
पीले वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लिए महिलाओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखते ही बन रही थी। कलश यात्रा गौतमपुरी, बड़ी बाईपास होती हुई अवंतिका वाटिका पहुंची। फूलों से सजे रथ पर *परमपूज्य किरन बाबा, महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा पीपीगंज गोरखपुर* सवार रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किरन बाबा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर परमपूज्य किरन बाबा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को पवित्र और सार्थक करने वाला महाग्रंथ है। जहां भागवत होती है, वहां स्वयं भगवान वास करते हैं। कलश यात्रा हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है, इसमें शामिल होना सौभाग्य की बात है। सभी भक्त कथा सुनकर अपने जीवन को धन्य करें।
इस मौके पर रवि समदर्शी जी महाराज, देवकी नंदन जी महाराज, प्रवीण जी महाराज, लल्लू सिंह चौहान, मंजू चौहान, रामा सिंह, आरती, पूजा सिंह, निकिता, वार्तिकी सिंह, वंशिका चौहान, शिवानी चौहान, अर्पिता, जागृति सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com