4:48 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को प्रोत्साहित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ एवं राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ के रसायन विज्ञान विभागों के मध्य दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को प्रोत्साहित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के मध्य शिक्षण, अनुसंधान, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यानों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग एवं संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
इस एमओयू के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से डॉ. बृजेश कुमार तथा राजकीय महाविद्यालय की ओर से डॉ. सारिका शर्मा समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना एवं राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने इस एमओयू को शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस एमओयू में राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ की ओर से डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ. गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.