उझानी: नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु।
उझानी (बदायूं) 12 अक्टूबर।
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को नगर के देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं और माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी से परिवार की सुख-समृद्धि, तप, त्याग और संयम का आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से जीवन में धैर्य और सिद्धि प्राप्त होती है।
नगर के अयोध्या गंज स्थित काली मंदिर, बाजार कलां के मेंमिया मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, किलाखेडा के बडीमाता मंदिर, साहूकारा के छोटी माता मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू हुए थे, जो आज दूसरे दिन भी जारी रहे। शाम को मैमिया मंदिर स्थित नौ देवी मंदिर में हुई भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com