4:12 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बीती रात आंधी के साथ हुई हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक।

उझानी में बीती रात आंधी के साथ हुई हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक।

उझानी (बदायूं), 12 अक्टूबर।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसी क्रम में उझानी में बीती रात तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

आज सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे तो कभी हल्की धूप निकलती रही। बादलों की आवाजाही के चलते दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर साफ देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 से 17 अक्टूबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी से वातावरण में मौजूद धूल के कण नीचे बैठ जाएंगे, जिससे वायु गुणवत्ता में भी अस्थायी सुधार हो सकता है।

फिलहाल उझानी क्षेत्र में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.