बदायूँ-
शहर के आर० के० रिसार्ट पर अग्रकुल संस्थापक महाराजा अग्रसेन का जयन्ती उत्सव बहुत ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। सर्व प्रथम ध्वजारोहण हुआ एवं दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक प्रेमशंकर अग्रवाल द्वारा की गई। डा० मधुसूदन अग्रवाल द्वारा अग्रसेनजी के चरित्र, उनके जीवन दर्शन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। अग्रवाल सभा बदायूँ के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि सभी अग्रवंशियों को एकजुट रहना चाहिए एवं समाज में भाईचारा एवं समरसता का भाव कायम रखना चाहिए। महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे एवं अग्रवाल समाज उनके द्वारा बताये गये आदर्शों पर आज भी अमल कर रहा है। जिला पंचायत के प्रमुख अभियन्ता पवन गोयल ने कहा कि अग्रसेन जी द्वारा स्थापित जीवन मूल्य एवं आदर्श आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम को महिला समिति की अध्यक्षा मधु अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शिवानी सिंघल अनुभा अग्रवाल,डा० आर० के० अग्रवाल, डा० एस० एन० गोविल, प्रमोद गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अजय गोयल, रवि बंसल,मुनीश अग्रवाल,शरद बंसल,नीलम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, दिनेश गोयल, , शांतनु बंसल, रेनू अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल ,ज्योति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल,विमल अग्रवाल,अतुल अग्रवाल ,आयुष अग्रवाल , आशु अग्रवाल,दीपक अग्रवाल ,छाया बंसल,सागर अग्रवाल इत्यादि बड़ी संख्या में अग्रवंशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप अग्रवाल द्वारा किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com