
बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली ने अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता में बरेली महानगर संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया अंताक्षरी प्रतियोगिता में एक तरफा हुए मुकाबले 4अंक की अपेक्षा 12 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान रामपुर बाग बरेली का रहा गीत,कथाकथन, एवं कला प्रतियोगिता में रामपुर बाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृति ज्ञान प्रश्न संस्कृत में निकटतम संघर्ष तक मुकाबला करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया आचार्य पत्र वाचन में विद्यालय के आचार्य संजीव उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भैया बहनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्ति किया विजयी सभी प्रतिभागी प्रांतीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दीनदयाल नगर मथुरा में दिनांक 27, 28, 29 अक्टूबर को प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सहभागिता करेंगे। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com