दातागंज (बदायूँ) :- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा तेजपाल सागर को बदायूँ अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने पर जनपद में हर्ष का माहौल है। वार्ड नंबर 01, मोहल्ला परा, दातागंज निवासी तेजपाल सागर इससे पूर्व भाजपा में जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
भाजपा में उनके अनुभव, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com