उझानी (बदायूं), 10 अक्टूबर। नगर में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ रविवार रात भव्य तरीके से हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधायक हरीश शाक्य , पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी में फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
रामलीला स्टेज पर आज रात आठ बजे मंचन शुरू होने से पहले पंडित दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कर भगवान श्रीराम से रामलीला के सकुशल व निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

इससे पहले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, कामधेनु गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन जिंदल, उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल, महामंत्री अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा आदि ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य,व विमलकृष्ण अग्रवाल का फूल-मालाएं व बुके भेंट कर जोरदार स्वागत और सम्मान किया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा की जीवंत आत्मा है। राम के चरित्र से हमें मर्यादा में रहकर राष्ट्र और समाज के लिए जीने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं।
विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने भी रामलीला कमेटी को भव्य व दिव्य आयोजन को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश यादव, किशनचंद्र शर्मा, अरूण अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, राजीव गोयल, कमलेश वार्ष्णेय, कार्तिक अग्रवाल बाबू, ललित कुमार वार्ष्णेय, अनमोल गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद बाबा, देवेश गुलाटी, सुनील सचदेवा, दीपक वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com