8:38 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

डांडिया-गरबा की धूम के बीच बदायूं क्लब महिला प्रकोष्ठ ने मनाया नवरात्र उत्सव

महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लिया खेलों और विशेष व्यंजनों का आनंद

बदायूं। बदायूं क्लब के महिला प्रकोष्ठ की ओर से नवरात्र के अवसर पर उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का स्मरण कर नवरात्र पर्व की खुशियां मनाईं। इस दौरान डांडिया और गरबा नृत्य ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। महिलाओं ने सरप्राइज गेम्स में भाग लिया और नवरात्र विशेष व्यंजनों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में क्लब की संरक्षिका मंजुल शंखधर, अध्यक्ष नूतन रस्तोगी एवं सचिव रागिनी रस्तोगी ने सभी सदस्यों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर दीप्ति, करुणा, कुसुम, मीता, नीलम, साधना, सरोज, शालिनी, मंजू, संगीता, सपना और सतेंद्र दुआ सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.