8:38 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बेटी कीर्ति को बिथरी चैनपुर से लड़ाने की चर्चा तेज

अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बेटी कीर्ति को बिथरी चैनपुर से लड़ाने की चर्चा तेज

केशव गुप्ता

लखनऊ/बरेली। बरेली की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप की लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस मुलाकात के दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप और सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव भी मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी कीर्ति कश्यप को आगामी विधानसभा चुनाव में बिथरी चैनपुर सीट से मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है। धर्मेंद्र कश्यप आंवला से दो बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद राज्यसभा की सूची में नाम नहीं आने पर उनकी नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आई थीं। अब अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को संभावित राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। सपा अध्यक्ष लगातार PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप की संभावित भूमिका और उनकी बेटी की चुनावी दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। इस घटनाक्रम का असर बिथरी चैनपुर के साथ आसपास की विधानसभा सीटों की राजनीति पर भी पड़ सकता है। फिलहाल, कीर्ति कश्यप की उम्मीदवारी और धर्मेंद्र कश्यप की सपा में भूमिका को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.