बदायूँ:आज सुनीता लान में भारतीय पटेल महासभा, इकाई बदायूँ की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री कुलदीप सिंह पटेल (प्रदेश महासचिव) एवं संचालन जिलाध्यक्ष श्री रवीश कुमार पटेल द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को जनपद स्तर पर ऐतिहासिक, गरिमामयी और धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस अवसर पर सर्व समाज के बीच और कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। जयंती की अंतिम तैयारियों की समीक्षा हेतु अगली बैठक दिनांक 25/10/2026 को नियत की गई है।पश्चात बदायूँ शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया।और सर्वसम्मति से जल्द ही शिवाजी महराज जी की प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान निश्चित करने की सहमति बनी
बैठक में आशीष कुमार,यशपाल सिंह,जोगेंद्र सिंह पटेल,रवि पटेल,सुजान सिंह ,महेश राठौर ,रूपेंद्र सिंह ,सत्येन्द्र सिंह,डी. एस. राठौर एडवोकेट ,शिवेंद्र पटेल एडवोकेट, जयनेन्द्र पटेल,कालीचरण सिंह,सर्वेश सिंह,सतीश सिंह,सुदीप सिंह पटेल एडवोकेट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com