प्राचीन देवी मंदिर से होकर गुजरी कलश यात्रा, 19 अक्टूबर तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
उघैती (बदायूं)। क्षेत्र के कस्बा खितौरा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। धार्मिक माहौल के बीच निकली यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा पंडाल से हुआ। यहां से यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन देवी मंदिर पहुंची। मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा वापस कथा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। मैनपुरी से पधारे श्रीमद्भागवत रसिक शास्त्री राजनाथ सिंह अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।इस मौके पर धर्मदत्त पाल, टिंकू बघेल, वीरपाल, महिपाल, डॉ. तिलक सिंह पाल, लालतेश पाल, रणवीर, कुलदीप ठाकुर, प्रमोद पाल, भवनेश, प्रशांत, लखनदार, जगतपाल, योगेंद्र, अखिलेश और मणिकांत पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com