फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटर का तार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम नौशेरा स्थित टिपेन्द्र प्रसाद के फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी कर ले जा रहे टीटू पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला सैय्यदगंज, थाना कोतवाली, बदायूं को पकड़ लिया गया। आरोपी को चोरी किए गए तार के साथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था।
मामले में धर्मेन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासी नौशेरा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा अपराध संख्या 361/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com