उझानी में स्टेशन रोड आज से महाराजा अग्रसेन मार्ग, शिलापट का लोकार्पण।
लोकार्पण होते ही गूंजे महाराजा अग्रसेन के जयकारे, हजारों की भीड़ उमड़ी।
उझानी (बदायूं) 10 अक्टूबर ।
उझानी में आज से स्टेशन रोड का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन मार्ग हो गया है। महाराजा अग्रसेन की जन्मजयंती के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शिलापट का लोकार्पण किया।
जैसे ही अग्रसमाज के लोगों के बीच स्टेशन रोड के नए नाम का शिलापट अनावृत हुआ, पूरे बाजार में महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजने लगे। माहौल पूरी तरह से जय-जयकार और उल्लास से भर गया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मणी जी सैनी सहित पालिका के समस्त कर्मचारी-अधिकारी और हजारों की तादाद में नगरवासी व अग्रबंधु मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा — “महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद और एक रुपये-एक ईंट की परंपरा से समतामूलक समाज की स्थापना की थी। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। स्टेशन रोड को महाराजा अग्रसेन मार्ग के नाम से समर्पित करना पूरे अग्रसमाज का सम्मान है और यह मार्ग अब आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग और एकता का संदेश देता रहेगा।
पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा — महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें नगर की प्रमुख सड़क को उनके नाम पर समर्पित करने का अवसर मिला। पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था। नगर के विकास के साथ-साथ महापुरुषों के नाम को सड़कों से जोड़ना हमारी संस्कृति को जीवित रखना है।
लोकार्पण के बाद अग्रसमाज के लोगों ने पूर्व मंत्री और पालिकाध्यक्ष का आभार जताया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।




राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com