7:58 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

फर्नीचर गोदाम में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; इनवर्टर, फ्रिज और गीजर बरामद

फर्नीचर गोदाम में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; इनवर्टर, फ्रिज और गीजर बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्नीचर गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर, एक फ्रिज और एक गीजर बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बीती 4 और 5 अक्टूबर 2026 की रात हर्षित चतुर्वेदी निवासी मोहल्ला चौधरी, थाना कोतवाली, बदायूं के फर्नीचर गोदाम से सामान चोरी हुआ था। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा अपराध संख्या 362/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस चोरी की घटना के खुलासे में जुटी थी। इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक साहू, सारिक, विष्णु और श्याम साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी: विवेक साहू और श्याम साहू निवासी खेड़ा बुजुर्ग तथा सारिक और विष्णु निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूं।
बरामदगी: एक इनवर्टर, एक फ्रिज और एक गीजर।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा व थाना सिविल लाइन की टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.