बदायूँ। 11अक्टूबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव पुलिस प्रशासन की नजरबंदी तोड़ अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंच गए। पिछले छह दिनों से उनके आवास पर 24घंटे भारी पुलिस फोर्स तैनात था और योगी सरकार ने उन्हें घर में कैद कर दिया था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी की टीम 12 अक्टूबर को वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में होने जा रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अघोषित आपातकाल चल रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कहा कि भाजपा चाहे जितना दमन कर ले, जनता की आवाज़ को दबा नहीं पाएगी। कांग्रेसजन वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह संघर्ष किसी सत्ता या कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए है। कहा कि मोदी सरकार वोट चोरी की सरकार है । बिहार , हरियाणा , महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने चुनाव आयोग के जरिए वोट चोरी कर सरकारें बनाई हैं। कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट के अधिकार की रक्षा में कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com