7:59 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, अग्रसमाज ने लिया एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प।

उझानी: धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, अग्रसमाज ने लिया एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प।

उझानी (बदायूं) 10 अक्टूबर।

नगर में रविवार को अग्रसमाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली। पूरा नगर अग्रसेन महाराज के जयकारों और बैंड-बाजों की धुन पर झूम उठा।

सुबह मोहल्ला किलाखेड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी अग्रबंधुओं ने कुलभूषण महाराजा अग्रसेन जी के बताए एकता, सहयोग और समाजवाद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वहीं मोहल्ला बाजार कलां स्थित मैमिया मंदिर में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन-पूजन किया गया। महाराज की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया।

शाम को अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां, काली अखाड़े, बैंड-बाजे और भगवान का स्वरूप धरे नृत्य करते कलाकारों ने समां बांध दिया। जगह-जगह दुकानदारों ने महाराज की झांकी का पूजन कर आरती उतारी और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

नगर के मुख्य घंटाघर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी और समाजसेवी अरुण अग्रवाल ने शोभायात्रा में शामिल अग्रबंधुओं का स्वागत कर जलपान कराया।

इस मौके पर मौजूद रहे — अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गोयल, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल, अमोल गोयल, विष्णु गोयल, राजीव गोयल, मनीष गोयल सर्राफ, संजय मित्तल सर्राफ, सिद्धांत गोयल, अजीत गोयल, मधुसूदन गोयल एडवोकेट, अश्विनी गोयल एडवोकेट, राजकुमार बंसल, प्रदीप चंद्र गोयल सर्राफ, निखिल अग्रवाल, अंकुर गोयल, सुनीता बंसल, शालिनी सिंघल, निशा गोयल सहित सैकड़ों अग्रबंधु।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.