गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक बब्बू भैया, सुख-समृद्धि की कामना की
केशव गुप्ता
दातागंज में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली विशाल कलश यात्रा, संतों के सानिध्य में गूंजे धार्मिक जयकारे
दातागंज/बदायूं। कांसपुर रोड स्थित श्री त्रिदण्ड देव सेवा आश्रम में आयोजित होने वाले भव्य श्री गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली यात्रा में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक बब्बू भैया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और सनातन संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान डीसीडीएफ बदायूं के अध्यक्ष रवेन्द्रपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नेकपाल कश्यप एडवोकेट, समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, भगवान दास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com