मिशन शक्ति फेज-6.0: बदायूं में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान
केशव गुप्ता
महिलाओं और बालिकाओं को बांटे पंपलेट, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना और वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
महिलाओं को 1090, 112, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय समझाए गए। पुलिस ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पिन या सीवीवी नंबर साझा न करें।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com