6:11 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं में उसावां रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला का कंधा टूटा; कई घायल

म्याऊं में उसावां रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला का कंधा टूटा; कई घायल

केशव गुप्ता

बिचपुरिया के पास हुआ भीषण हादसा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अलापुर पुलिस

म्याऊं (बदायूं)। थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में उसावां रोड पर बिचपुरिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में संजरपुर निवासी सुरेश समेत दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना की चपेट में आने से एक महिला का कंधा टूट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकें म्याऊं से उसावां की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान बिचपुरिया के पास दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना अलापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सभी घायलों को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की।
हादसे में घायल लोगों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.