5:02 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: खेरी गांव में पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन, शारदीय नवरात्र पर रखी गई नींव।

बिल्सी: खेरी गांव में पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन, शारदीय नवरात्र पर रखी गई नींव।

बिल्सी, बदायूं 10 अक्टूबर ।

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के खेरी गांव में शारदीय नवरात्र के पहले दिन पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन किया गया। इसका उद्देश्य इलाके में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

भूमि पूजन के दौरान बिल्सी के क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह और महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन कर चौकी की नींव रखी।

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस चौकी बनने से अपराध रोकने में मदद मिलेगी। पुलिस की मौजूदगी से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।

खेरी गांव में पुलिस चौकी बनने की पहल पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। उनका कहना है कि चौकी बनने से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ेगी। साथ ही, किसी आपात स्थिति में पुलिस तक पहुंचना आसान होगा।

इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, गोपाल दास स्वामी, पूर्व प्रधान अबरार खान,सचिन शर्मा और विपिन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.