5:02 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में नाबालिग लड़की लापता, युवक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदायूं

उसहैत में नाबालिग लड़की लापता, युवक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

केशव गुप्ता

घर से नकदी और जेवर ले जाने का भी आरोप, पुलिस संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी

बदायूं। जिले के उसहैत नगर में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अपने चार साथियों की मदद से बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर उसहैत पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर की रात करीब तीन बजे की बताई गई है। पीड़ित पिता का कहना है कि सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोग जागे तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले में पूछताछ की, जहां उन्हें जानकारी मिली कि उसहैत का ही एक युवक अपने चार साथियों की मदद से उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है।
पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़की घर से लाखों रुपये की नकदी और कई जेवरात लेकर गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 61(2) के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उसहैत थाना मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक संजय गौड़ के अनुसार, मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता नाबालिग लड़की का पता लगाना और मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंचना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.