बदायूं
उसावां में नुक्कड़ नाटक से किया सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक, लखनऊ के कलाकारों ने दी जानकारी
केशव गुप्ता
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक गेट पर हुआ आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं का नाट्य मंचन कर बताए लाभ
बदायूं/उसावां। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत उसावां स्थित ब्लॉक गेट पर नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए कलाकारों ने रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने सरल और मनोरंजक अंदाज में योजनाओं के उद्देश्य, उनकी उपयोगिता तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रूबी चौधरी, कौशांबी शर्मा, कृतिका सारस्वत, अनुराग यादव, फिरोज खान, अंकित त्रिवेदी, प्रशांत पांडे और महेश मोप सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, नगर पंचायत उसावां अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण प्रताप सिंह, नीरज कोहली, संतोष गुप्ता, नारायण गुप्ता और दिग्गज गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक शिवम पांडे ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनके लाभ के प्रति जागरूक करना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सहज, सरल और मनोरंजक तरीके से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com