4:09 pm Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

मां दुर्गा की आराधना से भक्तिमय हुआ कुंवरगांव, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’ के जयकारे

कुंवरगांव संवाददाता

कुंवरगांव। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही नगर में भक्तिमय माहौल छा गया। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए कुंवरगांव के ग्राम देवता मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, मढ़िया-भांसी मंदिर और गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्त मंदिरों में पहुंचकर मां के दर्शन और पूजा-अर्चना में जुट गए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में गूंजते ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिरों में श्रद्धालुओं को बारी-बारी से प्रवेश देकर पूजा-अर्चना कराई गई। नवरात्र के पहले दिन महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.