नवरात्र के प्रथम दिन साप्ताहिक सत्संग में हुआ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन
गुधनी (बदायूँ)। यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. प्रश्रय आर्य जय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया तथा अपने प्रवचन में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया।
उन्होंने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के स्वरूपों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति, साधना, संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देने वाला पर्व है। इन नौ स्वरूपों के माध्यम से साहस, धैर्य, ज्ञान, पवित्रता और परोपकार जैसे गुणों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
सत्संग में यज्ञ के आध्यात्मिक महत्व तथा वैदिक जीवन-मूल्यों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और सद्भाव की कामना की।
कार्यक्रम में राकेश आर्य, श्रीमती लीलावती देवी, विचित्रपाल सिंह, श्रीमती संतोष कुमारी, कुमारी ईशा आर्य, तानिया रानी, कुमारी तृप्ति आर्य तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे उपस्थित रहे।
यज्ञ तीर्थ गुधनी में वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में नियमित रूप से आयोजित होने वाले साप्ताहिक सत्संग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में वैदिक संस्कृति, यज्ञ और नैतिक जीवन-मूल्यों के प्रचार-प्रसार का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com