स्व० रामस्वरूप मैमोरियल गौतमबुद्ध इण्टर कालेज हैदलपुर, बिल्सी, बदायूं में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। बच्चों द्वारा अनेक प्रेरणा प्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य ओमकुमार सिंह द्वारा स्काउट/गाइड संस्था ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर जूनियर वर्ग प्रधानाचार्य भीकम सिंह शाक्य ने कहा , कि स्काउटिंग खाली समय में खेलने के लिए एक खेल है जिसमें बालक खेल खेल में अपनी शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शक्तियों का विकास करते हुए देश का और विश्व का सच्चा नागरिक बनता है। बच्चों द्वारा मनमोहक, आकर्षक कपड़े के तम्बुओं का नगर बसाया गया । नगर की आगुन्तकों द्वारा घूर घूर प्रशंसा की गई। निर्णायक मण्डल के ऋषिपाल सिंह, रामनिवास, पवन कुमार सिंह, के निर्णया अनुसार स्काउट वर्ग में चन्द्रगुप्त मौर्य टोली एवं सम्राट अशोक टोली प्रथम, भगतसिंह टोली द्वित्तीय गाइड वर्ग में लक्ष्मीबाई टोली प्रथम, सावित्रीबाई फूले टोली द्वित्तीय, मीराबाई टोली तृतीय स्थान पर रहीं । शिविर का संचालन बरिष्ठ जिला स्काउट / गाइड प्रशिक्षक/उपसचिव नन्दराम शाक्य द्वारा किया गया । विद्यालय परिवार में श्रवन, अरुण प्रताप अमर पाल, तारकेश पाल, राजाराम, अवनीश कुमार सिंह, बृजपाल, राघवेन्द्रसिंह, शाकिर अली , कु० ललिता शाक्य शीतल कुमारी, चांदनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com