9:02 am Sunday , 11 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में धूमधाम से निकली भगवान शिव-पार्वती विवाह की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

बदायूं में धूमधाम से निकली भगवान शिव-पार्वती विवाह की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

केशव गुप्ता

आकर्षक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, धार्मिक उत्साह में सराबोर नजर आया शहर
बदायूं। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी, बदायूं के तत्वावधान में शनिवार को भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन विवाह के उपलक्ष्य में भव्य शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
शनिवार की दोपहर बाद शहर के बरुआ बड़ी मंदिर से श्रीरामलीला महोत्सव स्थल तक निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। शोभायात्रा में आगरा, बरेली, इटावा सहित विभिन्न जिलों से आईं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की भव्यता का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत कर धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाएं श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत, मंत्री रविंद्र कुमार वैश्य तथा मुनीश अग्रवाल, सार्थक गुप्ता और गर्वित वैश्य के मार्गदर्शन में की गईं।
कमेटी की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और आगामी श्रीराम विवाह शोभायात्रा को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग देने की अपील की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.