लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बिसौली में किया पैदल गश्त
केशव गुप्ता
विवेचकों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश, कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर
बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने शनिवार को थाना फैजगंज बेहटा और बिसौली के विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचकों से एक-एक कर मामलों की स्थिति की जानकारी ली और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने साक्ष्यों का संकलन, गवाहों के बयान तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही समय से पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया कि विवेचना के किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी बिसौली और थाना प्रभारी बिसौली सहित पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस की सक्रियता पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने विवेचनाओं के प्रभावी निस्तारण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com