10:53 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के किसना ज्वेलरी शोरूम ने रचा इतिहास, लगातार दो महीने देश में टॉप सेल

बदायूं । बदायूं के किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम ने लगातार दो महीने देशभर में टॉप सेल दर्ज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर कंपनी की ओर से शोरूम संचालक अनुपम जिम्मी और नेहा गुप्ता को सम्मानित किया गया।

शोरूम में आयोजित सम्मान समारोह में कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी और बदायूं के इनकम टैक्स अधिकारी अरुण जायसवाल पहुंचे। दोनों ने अनुपम जिम्मी और नेहा गुप्ता को अवॉर्ड प्रदान कर बधाई दी। इस उपलब्धि को बदायूं के कारोबारी क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बताया गया।

ग्राहकों के भरोसे से मिली सफलता

शोरूम संचालक अनुपम जिम्मी ने कहा कि लगातार दो महीने देश में टॉप सेल हासिल करना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ग्राहकों के विश्वास और टीम की मेहनत को दिया।

शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को पारदर्शी कीमत, प्रमाणित शुद्धता, डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज, पुराने सोने के एक्सचेंज, मेकिंग चार्ज में वापसी, ज्वेलरी इंश्योरेंस और लाइफटाइम फ्री क्लीनिंग जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

इस अवसर पर इनकम टैक्स अधिकारी अरुण जायसवाल ने कहा कि बदायूं में किसना जैसे राष्ट्रीय ब्रांड की मौजूदगी व्यापार के नए अवसरों और शहर की बढ़ती कारोबारी क्षमता को दर्शाती है।

लगातार दो महीने देश में टॉप सेल का दावा हासिल करने के साथ किसना शोरूम ने बदायूं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.