9:08 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में महाराजा अग्रसेन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

बदायूं

उझानी में महाराजा अग्रसेन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

उझानी (बदायूं) 10 अक्टूबर।

नगर में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी का जीवन त्याग, समानता और समाजवाद का प्रतीक है। उन्होंने एक रुपया और एक ईंट के सिद्धांत से समाज को जोड़ने का संदेश दिया। आज हमारे बच्चे जिस प्रकार अपनी संस्कृति से जुड़कर मंच पर प्रतिभा दिखा रहे हैं, वह समाज के उज्जवल भविष्य का संकेत है। ऐसे सभी सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में वह हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गोयल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच ही हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं।

महोत्सव में अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में डांस कॉम्पटीशन, फ्रूट चाट सजाओ, जूड़ा सजाओ, करेंसी बुके सजाओ, स्पीच कॉम्पटीशन और फिल्मी डायलॉग से पिक्चर का नाम पहचानो जैसी प्रतियोगिताओं में सजातीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समां बांध दिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्षा सुनीता बंसल, महामंत्री शालिनी सिंघल, कोषाध्यक्ष निशा गोयल, सेवा समिति के महामंत्री विष्णु गोयल, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष अमोल गोयल, राजकुमार बंसल, अरुण अग्रवाल, राजीव गोयल, मुनीश चंद्र अग्रवाल, सुरभि गोयल, दीपाली सिंघल, रिया गोयल, सभासद जया अग्रवाल, अंशू अग्रवाल, प्रगति गोयल, मधु गोयल, ममता गर्ग, डॉ. पीके गोयल, मनीष गोयल, सिद्धांत गोयल, अंकुर अग्रवाल, संजय मित्तल, केशव गर्ग, अजीत गोयल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.