बदायूं
उसावां में खेलते-खेलते लापता हुई तीन वर्षीय मानसी, दो घंटे की मशक्कत के बाद मां से मिली
केशव गुप्ता
राहगीरों की सूझबूझ और पुलिस के प्रयास से सकुशल मां की गोद में पहुंची मासूम
उसावां, बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र में अपने ननिहाल आई तीन वर्षीय मासूम मानसी खेलते-खेलते लापता हो गई। रास्ते में रोती हुई मिली बच्ची को सोनू मिश्रा और अनिरुद्ध सिंह ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने करीब दो घंटे के प्रयास से बच्ची को सकुशल उसकी मां के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतसा निवासी अन्नू पत्नी विमल कनागत की दावत खाने अपने मायके आई थीं। इसी दौरान उनकी तीन वर्षीय बेटी मानसी खेलते समय कहीं गुम हो गई। रास्ते में रोती हुई बच्ची मिलने पर सोनू मिश्रा और अनिरुद्ध सिंह उसे थाने ले पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।
थाना पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका सैनी और कांस्टेबल अंकित सिंह ने बच्ची की मां का पता लगाने के लिए प्रयास किए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मानसी को उसकी मां अन्नू के सुपुर्द कर दिया गया। मां को सामने देखकर मासूम के चेहरे पर खुशी लौट आई। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com