बदायूं
असलहों के बल पर युवती को ले जाने का आरोप, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित तौर पर असलहों के बल पर डराकर अपने साथ ले जाने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और पुत्री की बरामदगी की मांग की है।
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पुत्री 19 अगस्त 2026 को लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी थाना उसावां में दर्ज कराई गई थी। बाद में 31 अगस्त को वह उसावां के पास मिल गई थी।
पिता ने आरोप लगाया कि एक अक्टूबर 2026 को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने बदायूं अस्पताल गए थे। इसी दौरान घर पर अकेली मौजूद उनकी पुत्री के पास अमन सिंह पुत्र संदीप सिंह, सनी पुत्र कल्लू सिंह और उनका एक रिश्तेदार कथित तौर पर असलहों के साथ पहुंचे और उसे डराकर अपने साथ ले गए।
आरोप है कि जाते समय तीनों परिवार को धमकी दे गए कि यदि पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी पुत्री को बरामद कराने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com