10:56 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

नुक्कड़ नाटक से लोगों को बताईं सरकारी योजनाओं की खूबियां

बिल्सी। नगर के अटल और अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक पर शनिवार दोपहर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई। कलाकारों ने अभिनय के जरिए योजनाओं के लाभों को सरल भाषा में समझाया। नाटक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को प्रमुखता से दर्शाया गया। कलाकारों ने बताया कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। वहीं, किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। नाटक देखने के लिए अटल चौक पर लोगों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, भाजपा नगकाध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, तेजस्वी सागर और अमन वार्ष्णेय मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.