बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से नवरात्र से पूर्व शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के मुख्य बाजारों में व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा से पहले सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके बाद थाना मोड़ से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा जैन मार्केट, पालिका बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सर्राफा बाजार और बालाजी चौक होते हुए वापस बालाजी धाम पहुंची। मार्ग में व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
बालाजी धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। नवरात्र के दौरान धाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु माता रानी की आराधना करेंगे। नवरात्र के समापन के बाद प्रतिमा को कछला घाट ले जाकर विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर महंत मटरूमल शर्मा महाराज, मुकेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, राहुल कुमार, संदीप माहेश्वरी, नीरज कुमार, पुष्कीन माहेश्वरी, ओजित शर्मा, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, लोकेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com