7:45 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

जननायक नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी

बिसौली। जननायक नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने उन्हें शिद्दत से याद किया। उन्होंने सैफई पहुंचकर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा में नेताजी को पुष्प अर्पित कर अपनी नम आँखों से श्रद्धांजलि दी, और उनके बताएं रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
श्री प्रेमी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि विचार थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, पिछड़ों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल नेताजी अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा की तारों से गूंज उठा। इस मौके कल्यान सिंह यादव, अंटू सागर, विकास यादव, विजेंद्र यादव, कपिल देव, रवींद्र यादव, अरविंद राव, शाकिर हुसैन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.