7:44 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली परिसर में शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

बिसौली। शनिवार को कोतवाली परिसर में शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनी। वही समाधान दिवस का प्रमुख पहलू लेखपालों का विरोध प्रदर्शन रहा, जहां तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। कोतवाल ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्व कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान कोतवाली परिसर में मौजूद राजस्व लेखपाल बांह पर काली पट्टी बांधे नजर आए। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वे अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सांकेतिक विरोध दर्ज करा रहे है, ताकि शासन तक उनकी आवाज पहुंच सके। इस दौरान एसएसआई अजय शर्मा, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, लेखपाल आदित्य तोमर, सम्भु कुमार, सचिन भाटी, तनवीर अहमद, डेविड कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.