7:46 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

वोट चोरी के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका

# वोट चोरी के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका
# पिछले पांच दिनों से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को नेकपुर आवास पर भारी पुलिस बल लगाकर योगी सरकार ने कर रखा है नजरबंद
#बैलट पेपर से कराए जाएं चुनाव – अजीत यादव
————————————————————————–
बदायूँ। 10 अक्टूबर 2026। वोट चोरी के विरोध में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने को गांधी ग्राउंड में गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस प्रशासन ने नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय/आवास पर रोक लिया। कांग्रेसियों ने वहीं प्रार्थना सभा शुरू कर दी। राष्ट्रपिता गांधी जी का पसंदीदा भजन ईश्वर अल्लाह तेरो नाम , सबको सम्मत दे भगवान गाया। वोट के अधिकार ,संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान गाकर प्रार्थना सभी समाप्त की।
प्रार्थना सभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने संघर्ष के चार प्रस्ताव पेश किए जिनमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने के 2023 के कानून को रद्द करने , एसआईआर पर तुरंत रोक लगाने और मतदाता सूची से डिलीट किये गये 13 करोड़ 30 लाख नामों को वापस जोड़े जाने , चुनाव बैलट पेपर से करायें जाने और वोट चोरी के पक्के सबूत वाले पिछले 2 साल में हुये सभी विधानसभा चुनाव रद्द कराने आदि प्रस्ताव शामिल हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि योगी सरकार ने भारी पुलिस लगाकर 06 अक्टूबर की रात से उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। पांच दिनों से उन्हें आवास से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबा रही है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। कहा कि भाजपा चाहे जितना दमन कर ले, जनता की आवाज़ को दबा नहीं पाएगी।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां और कांग्रेस जिला सचिव राजीव पटेल ने कहा कि कहा कि कांग्रेसजन वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह संघर्ष किसी सत्ता या कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए है।
कांग्रेस ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान और उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है वोट की गरिमा से समझौता नहीं होगा और लोकतंत्र पर हर हमले का पुरजोर विरोध होगा।संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट के अधिकार की रक्षा में कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
कांग्रेस जिला महासचिव आलोक सिंह, एस सी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया और जिला सचिव मंजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर , वोटर लिस्ट में हेरफेर कर , नए वोट बनने से रोकने को फार्म 6 में गैरकानूनी संशोधन कर और एसआईआर के नाम पर 14 करोड़ वोट काट कर भाजपा को चुनाव जितवाया है। मोदी सरकार वोट चोरी की सरकार है ।
प्रार्थना सभा में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला सचिव राजीव पटेल, जिला सचिव मंजेश यादव , एस सी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान, उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, डॉ 0 खलील अहमद, इकरार अली , बन्ने खान , सत्यपाल फौजी , अकरम खान , रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.