5:48 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: बाबा वॉटर पार्क पर समाजवादी साथियों के साथ पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद व सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने नेताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बदायूं, 10 अक्टूबर 2026:
समाजवाद के मजबूत स्तंभ, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और करोड़ों गरीबों, पिछड़ों व किसानों के मसीहा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर आज बाबा वॉटर पार्क पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद के नेतृत्व में और सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा और सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने श्रद्धेय नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मानवीय रिश्तों और दलगत राजनीति से ऊपर थे नेताजी: अली अल्वी
इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने कहा कि नेताजी एक ऐसे युगपुरुष राजनेता थे जिनके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय रिश्ते सबसे महत्वपूर्ण थे। विरोधी दलों के नेता भी उनकी राजनीतिक समझ और सहृदयता के कायल थे। उन्होंने हमेशा गरीबों को गले लगाया, किसानों की आवाज बुलंद की और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान से जीना सिखाया।
उनके विचार हमेशा करेंगे हमारा मार्गदर्शन:
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज भले ही नेताजी शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनका समाजवाद और गरीबों के कल्याण का उनका दृष्टिकोण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। आज उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलें, सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएं और समाज में आपसी समरसता बनाए रखें।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी,अनीस सिद्दीकी, साहिब आलम खान, जीशान फारूकी, साधु सिंह, अनिल पंडित, सब्बू खान, रेहान अंसारी, बाबू खान, अजय कुशवाह, शान अल्वी, रणजीत ठाकुर, बाहिद अल्वी, अल्तम अंसारी, बबलू कुशवाहा, अजर अंसारी, सावेश खान, आदि लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.