5:46 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के कक्षा-1 व 2 के विद्यार्थियों ने किया रोजा का शैक्षिक भ्रमण

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-1 व कक्षा-2 के विद्यार्थियों हेतु बदायूँ के जवाहरपुरी में स्थित ऐतिहासिक स्मारक इखलाक खाँ का मकबरा अर्थात् रोजा के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसे सन् 1690 में इखलाक खाँ की बेगम द्वारा अपने शौहर की याद में बनवाया था। जिसे काले ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है ऐसा वर्णन मिलता है कि यह ताजमहल की प्रतिक्रति है। बच्चों ने भ्रमण के माध्यम से अपने ज्ञान में विशेष प्रकार का संवर्धन किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि कक्षा-कक्ष में किताबी ज्ञान के साथ-साथ, आस-पास के वातावरण से व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर अपने ज्ञान को बहुमुखी बनाना अत्यंत आवश्यक है। अतएव हम समय-समय पर ऐसे शैक्षिक भ्रमणों का आयोजन करते रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.