5:48 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर के रामलीला मंच पर श्री श्याम सेवादार समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा के संगीत कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार के लिए मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर श्री श्याम सेवादार समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा के संगीत कीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन बीरेन्द्र कुमार लीडर ने 
श्री श्याम बाबा के दरबार के समक्ष ज्योति प्रज्वलित  कर कीर्तन का शुभारंभ किया। बाबा खाटू श्याम कीर्तन के दौरान बहजोई स्थित खाटूश्याम मंदिर के
राजीव वार्ष्णेय गुरु जी भक्तों की अरदास लगवा कर प्रसाद वितरण रहे थे। कीर्तन में भजन गायिका रुचि किंकर कानपुर, पंजीत वृजवासी वृन्दावन के भजनों के गुणगान सुनकर श्रद्धालु श्रोता झूम उठे। देर रात तक बाबा श्याम के सुंदर सुंदर भजनों का गुणगान का भक्तों ने रसवादन किया। कीर्तन के दौरान समिति के सेवादार त्रिलोकी गुप्ता बंटी, प्रदीप आर्य, नरेश गुप्ता, बिल्लू चौधरी, कमल गुप्ता, मृदुल गुप्ता, मुकेश कश्यप, ईलू गुप्ता सहित श्याम भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.