5:56 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

*एनसीसी का लीगेसी टॉक : फ्रॉम एसयूओ टू मेंटर कार्यक्रम में पूर्व ने किया वर्तमान से अनुभव साझा व किया मार्गदर्शन*

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में एनसीसी यूनिट-21 यूपी बटालियन द्वारा आयोजित “लीगेसी टॉक : फ्रॉम एसयूओ टू मेंटर” कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एनसीसी के पूर्व कैडेट्स और वर्तमान कैडेट्स ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य पूर्व कैडेट्स के अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों से वर्तमान कैडेट्स को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व कैडेट्स ने अपने एनसीसी जीवन के अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, सेवा-भाव और व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान कैडेट्स को एनसीसी प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने तथा राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता उपस्थित रहीं। अध्यक्षता डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
वक्ताओं में एसयूओ सौरभ कुमार, एसयूओ सोनल राठौड़ , यूओ रूपलमान, यूओ अंकित बाबू और यूओ अनन्या मिश्रा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एसयूओ विधि तोमर और यूओ ने किया।
इस अवसर पर वर्तमान कैडेट्स ने पूर्व कैडेट्स से संवाद कर एनसीसी से जुड़े अनुभव, प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा भविष्य के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम ने कैडेट्स के बीच पीढ़ियों का संवाद स्थापित करते हुए उन्हें अधिक अनुशासित, जिम्मेदार और प्रेरित बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। “टुगेदर वी बिल्ड अ स्ट्रॉन्गर टुमॉरो” के संदेश के साथ आयोजित यह मिलन समारोह कैडेट्स के लिए प्रेरणादायी और उपयोगी साबित हुआ।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ राजधन, डॉ जुनैद आलम, डॉ संजीव राठौर, डॉ दिनेश कुमार, डॉ राशेदा खातून, डॉ सरिता यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.