4:43 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ कल, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा करेंगे उद्घाटन।

उझानी में श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ कल, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा करेंगे उद्घाटन।

श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला (रजि.) द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे होगा।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बी.एल. वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश शाक्य विधायक बिल्सी विधानसभा क्षेत्र, राजीव कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बदायूं एवं विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहेंगे।

आयोजन की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष भाजपा उझानी सचिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव को भव्य रूप दिया गया है। सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.