3:43 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में आशा वर्कर्स का अनिश्चितकालीन धरना, 22 को लखनऊ कूच करेंगी।

उझानी में आशा वर्कर्स का अनिश्चितकालीन धरना, 22 को लखनऊ कूच करेंगी।

आशा वर्कर्स एसोसिएशन अर्बन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र उझानी ने सीएचसी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नगर अध्यक्ष शरीना परवेज के नेतृत्व में आशा बहिनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच करेंगी।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष शरीना परवेज, संरक्षक दिनेश चन्द्र सक्सेना, सचिव रेशमा, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रतिभा यादव, महासचिव तबस्सुम, उप महासचिव ज्योति दिवाकर, मीडिया प्रभारी एम. आरिफ खान, संयोजक अनुज नामा, उपाध्यक्ष आरती कश्यप, प्रचार मंत्री समेत समस्त आशा बहिनें मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.