3:43 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रोडवेज और गैस टेंपू चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर।

उझानी में रोडवेज और गैस टेंपू चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर।

कस्बे के बरेली मथुरा हाइवे पर गैस गोदाम के पास शनिवार दोपहर साइड को लेकर हुए विवाद में रोडवेज बस और गैस टेंपू चालकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली उझानी में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर 112 पुलिस पहुंची थी।

रोडवेज चालक अवनेश पुत्र वीरपाल निवासी कालूपुर बिसौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 10 अक्टूबर को दोपहर 11:50 बजे अपनी रोडवेज बस से बरेली से मथुरा जा रहा था। उझानी गैस गौदाम के पास टेम्पो चालक उमेश पुत्र बांकेलाल निवासी निजामपुर ने जबरन ओवरटेक कर बस के आगे गाड़ी लगा दी और 7-8 साथियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं टेंपू (गैस) चालक उमेश पुत्र बांकेलाल ने बताया कि वह दोपहर करीब 11 बजे गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था। गैस गोदाम के पास रोडवेज बस के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसके वाहन में टक्कर मारने की कोशिश की। मना करने पर बस चालक ने उसके व उसके साथी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आईं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.