1:56 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शारदीय नवरात्र की धूम, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज,

उझानी में शारदीय नवरात्र की धूम, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना।

उझानी, बदायूं 10 अक्टूबर।

शारदीय नवरात्र को लेकर शहर से देहात तक देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार से नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत रखे जाएंगे। घरों में भी घट स्थापना की तैयारी जोरों पर है। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी से पितृपक्ष से सुस्त पड़े बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

ज्योतिषाचार्य प्रवीण जी महाराज ने बताया कि प्रतिपदा तिथि शनिवार रात 9:19 बजे से रविवार रात 9:30 बजे तक रहेगी। नवरात्र का आरंभ 11 अक्टूबर से होगा। मान्यता है कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक में आ रही हैं, जिसे सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है।

नगर के अयोध्या गंज के काली मंदिर, साहूकारा सिथ्ति छोटी माता मंदिर,किराखैडा सिथ्त बडी माता मंदिर, बाजार कलां का मैंमिया देवी मंदिर , कोतवाली का दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मंदिरों में रंगाई-पुताई और लाइटिंग का काम अंतिम चरण में है।

बाजारों में चुनरी, नारियल, मेवा, प्रसाद और फलाहार की खरीदारी बढ़ गई है। वहीं नवरात्र की तैयारियों के बीच महंगाई का असर भी दिख रहा है। कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और फलों की कीमतें बढ़ने से व्रत रखने वालों का बजट प्रभावित हो रहा है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.